बड़ी खबर गरियाबंद के देवभोग से बता दें से जहां नशे की हालत में पहले तो शराबी शिक्षक ने स्कूल में उत्पात मचाया, जब घर लौटा तो पत्नी के साथ भी विवाद करने लगा, इन सबसे परेशान पत्नी ने बेलन से गला घोंट कर पति को मौत के घाट उतार दिया। इतन ही नहीं इलाज के लिए एंबुलेंस को भी फोन किया।
देवभोग के राजापारा मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सनत सोनवानी उम्र 47वर्ष की हत्या उसकी पत्नी सीता सोनवानी उम्र 37 वर्ष ने बेलन गला घोंट कर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ 302 आईपीसी कायम कर जेल भेज दिया है।
देवभोग थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि सनत सोनवानी पिता रामदास सोनवानी(47), खैरा तुलसी, थाना कुंडा ,जिला कवर्धा का रहने वाला है, जो वर्ष 2013 से देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। मृतक शिक्षक गिरसुल हाई स्कूल में पदस्थ था।
सोमवार की देर रात सनत को उसके किराएदार और पत्नी बेहोशी की हालत में देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, इस दौरान डॉक्टर ने जांच कर सनत सोनवानी को डेड घोषित कर दिया, गले और जांघ में चोट के निशान देखकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
रात से ही पुलिस ने मृतक की पत्नी सीता सोनवानी से पूछताछ शुरू कर दी थी, आज सुबह हुए पीएम रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि की, पुलिस की पूछताछ में पता चला की पति आदतन शराबी था, आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करता था।
घटना वाले दिन भी शिक्षक शराब पीकर स्कूल गया था वहां पहले हंगामा किया, फिर स्कूल के ही कमरे में ही सो गया था, इसकी जानकारी लगते ही पत्नी ने मकान मालिक के सहयोग से उसे घर लेकर आई थी, घर आने के बाद फिर से शिक्षक गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा, इस दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर घर के बेलन से उसका गला दबा दिया, जिससे पति की मौत हो गई। नशे की गिरफ्त में आ चुके शिक्षक से तंग आकर आखिरकार उसकी ही पत्नी ने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।