राजिम के त्रिवेणी संगम स्थिति सोनतीर्थ घाट में आज पुलिस व प्रशासन की चाक चौबन्ध सुरक्षा के बीच बेमेतरा के बिरनपुर ग्राम में हुवे साम्प्रदायिक घटना में मृत भुनेश्वर साहू का आज अस्थि विसर्जन किया गया।
साम्प्रादायिक घटना में हुई मौत को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश व्याप्त होने के चलते किसी प्रकार से अनहोनी घटना न घटे जिसके चलते आज राजिम पहुंचे मृतक के परिजनों को पुलिस व प्रसाशन की कड़ी सुरक्षा के बीच राजिम लाया गया विघिवत पूजा अर्चना कर मृतक के अस्थि को त्रिवेणी संगम में विसर्जित किया गया।
त्रिवेणी संगम में अस्थि विसर्जन के दरमियान समाज प्रमुखों सहित महासमुंद लोकसभा छेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, साहू समाज प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तीन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, सहित प्रमुखों ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुवे ।इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालो को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।