बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, 5 लाख के इनामी नक्सली उदंती एलओएस के डिप्टी कमांडर नंदलाल उर्फ अम्लू नेताम को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान ढेर कर दिया गया है।
बता दें जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और सर्चिंग के लिए निकली हुई थी, तभी जुगाड थाना अंतर्गत आने वाले गांव करलाझर नागेश की पहाड़ियों में मौजूद नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, तकरीबन आधे घंटे चले मुठभेड़ में डिप्टी कमांडर उदंती एलओएस नंदलाल तो मारा गया लेकिन बाकी साथी माओवादी पहाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले मारे गए माओवादी के पास से पुलिस ने 303 राइफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है।
पुलिस और कोबरा के आगे नक्सली ज्यादा देर टिक नहीं सके, मुठभेड़ में एरिया का डिप्टी कमांडर नंदलाल 40 वर्ष ढेर हो गया, उसके हथियार समेत नक्सली ठिकाने से कई जरूरी सामान जब्त किए गए हैं।