बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर युवा मोर्चा पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहा है, गरियाबंद में भी युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग और युवाओं से सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर प्रदर्शन किया।
युवा मोर्चा का सरकार पर आरोप है, कि साल 2018 में कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, और इसे अपने मैनिफिस्टो में भी रखा था, मगर 4.5 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने बेरोजगार युवाओं की सुध नहीं ली अब जब चुनाव सामने है, तो सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह रही है, वो भी तमाम तरीकों के उलझने सामने रखकर, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नियत ही बेरोजगारों को भत्ता देने की नही है।
शासन द्वारा घोषित 7 प्रकार की अपात्र शर्तों के नियमों की उलझनों के कारण प्रदेश के लगभग 80 फीसदी युवा बेरोजगारी भत्ते से वंचित रह जाएंगे इसी मांग को लेकर रोजगार कार्यालय में ताला जड़ने की कोशिश युवा मोर्चा के द्वारा की गई इस दौरान बेरिकेट्स को तोड़कर युवा मोर्चा कार्यकर्ता रोजगार कार्यलय में तालाबंदी करने के लिए आगे बढ़ते नजर आए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका युवा मोर्चा गरियाबंद द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है, और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने की स्थिति में आगे आंदोलन और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता संदीप शर्मा गरियाबंद जिला के सह प्रभारी किशोर महानंद पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू कोषाध्यक्ष राहुल सेन भाजपा नेता अशोक राजपूत भाजपा नेता आशीष शर्मा भाजपा नेता एवं पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर उपाध्यक्ष हरिओम साहू भाजयुमो प्रभारी सुरेंद्र साहू सह प्रभारी अजय नायक आकाश पांडेय जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप भाजयुमो विधानसभा प्रभारी शौरभ जैन समीर फ़रिकर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजुनायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम वीरेंद्र साहू भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी बोधन साहू सोमप्रकाश साहू जिलापंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष रिकेश साहू महामंत्री युगल समदरिया प्रतीक तिवारी मोहनीश ठाकुर आकाश ठाकुर आनंद ठाकुर राज डे संजू साहू राजू साहू लीलेश डोंगरे यशवंत ध्रुव दीपक साहू दीपक सागर भाजयुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।