बड़ी खबर गरियाबंद जिले के राजिम से बता दें जहां खनिज विभाग ने चौबेबांधा में संचालित अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पे मौजूद चैन माउंटेन को सील और रेत से भरे एक हाईवा को जब्त किया गया है।
खनिज विभाग के जिला अधिकारी फागू राम नागेश ने बताया कि खनिज विभाग, राजस्व विभाग, और पुलिस की सयुक्त कार्यवाही है, जिले में कुछ लोगों द्वारा नियम विरुद्ध अवैध तरीके से नदी में रेत खनन का कार्य किया जा रहा है, जिसकी शिकायत पर आज ये कार्यवाही की गई है, आगे भी अवैध रेत खदान संचालित करने वालों पर कार्यवाहियां जारी रहेगी।