बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहां गरियाबंद खनिज विभाग ने एक बार फिर अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही की है, आज दूसरे दिन लगातार अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर खनिज विभाग ने शिकंजा कसा अवैध रेत उत्खनन को लेकर फिंगश्वर क्षेत्र के पत्थरी गांव के सैकड़ों ग्रामीण लामबंद हो गए है, ग्रामीणों का कहना है, कि रेत माफिया स्वीकृत क्षेत्र के अलावा नदी के अन्य हिस्सों से लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन का कार्य धड्डले से कर रहे है, ग्रामीणों की शिकायत पर आज जिले के खनिज विभाग ने ग्राम पत्थरी पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य में लगे चैन माउंटेन को सील किया है। साथ ही आने वाले वक्त में अवैध तरीके से रेत उत्खनन कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
गरियाबंद खनिज विभाग लगातार एक्शन में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर फिर हुई कार्यवाही चैन माउंटेन किया गया सील
रविवार, मई 28, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें