गरियाबंद में 77वे स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के समीपस्थ ग्राम भैंसामुड़ा से हुआ। जहां अमर शहीद होमेन्द्र सिंह ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीद को विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रमुख श्रीमती बसंती कवर सहित सोमेश्वर जी के माता-पिता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
तत्पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि शहीद होमेंद्र सिंह ठाकुर की माता श्री बुधयारिन ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय में कला संकाय के सहायक प्राध्यापक श्री प्रीतम साहू द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉक्टर आनंद महलवार ने अपने संबोधन में भारत की विविधता और विशिष्टता को विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय भाषाओं के माध्यम से बताया। उन्होंने अपनी उद्बोधन में कहा कि-' समाज और देश के विकास के लिए विविधता के साथ ही एकता महत्वपूर्ण है चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म का हो ,किसी भी संप्रदाय का हो देश के विकास के मामले में उन्हें एक होना ही पड़ेगा तभी देश का विकास संभव हैl'
तत्पश्चात विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव डॉ.बी.पी. भोल ने अपने उद्बोधन में कहा- स्वतन्त्र भारत और स्वतन्त्रता के महत्व पर प्रकाश डाले।
कार्यक्रम के सहयोगी श्री प्रीतम साहू ने मंचस्थ अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों कर धन्यवाद ज्ञापित कर माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार कार्यक्रम समापन की घोषणा की।