गरियाबंद जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में पचपेड़ी थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई सभी लोग गरियाबंद जिले के पर्यटन स्थल जतमई घटारानी घूमने गए हुए थे इसी दौरान रात 10:30 बजे के करीब छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के करीब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई हादसा इतना भीषण था, कि कार पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में गंभीर रूप से घायल जैतपुरी सरपंच पुरन केवर्त और अनूप नायक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हादसे से कुछ वक्त पहले ही मृतक प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ने अपने साथ घूमने गए साथियों के सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर की थी, वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गरियाबंद : भीषण सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो की हुई मौत दो अन्य कार सवार हुए घायल
शनिवार, अगस्त 12, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें