शहर के गरियाबंद रोड स्थित साईं मंदिर के पास श्री हरि हर सेवा समिति के द्वारा कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था रखी गई थी। संरक्षक अजय साहू, अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास, उपाध्यक्ष तोषण देवांगन, सचिव राजीव साहू, आचार्य कृष्णकांत, महाराज, आदर्श गोस्वामी, नवीन दुबे, संजय पाल, पिंटू, इशु, शेरा इत्यादि के द्वारा लगातार सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान 3000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी पान किया।
इस मौके पर श्री हरिहर सेवा ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास ने बताया कि समिति के द्वारा निरंतर जनहित में कार्य किया जा रहा है। हमारा हर संभव प्रयास रहता है, कि किसी के आंसू पोंछे और किसी को खाना खिलाकर उनके पेट भर दे यही परमात्मा की सेवा है। हमारे ट्रस्ट का उद्देश्य भी नर सेवा ही नारायण सेवा है। गत दोनों समिति के द्वारा गौशाला में पंखे गिफ्ट किए गए थे। ट्रस्ट के एक-एक सदस्य निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी हमारा कार्य पहुंचे ऐसा प्रयास रहता है।
बलौदा बाजार से पहुंचे कांवरिया दिनेश साहू, मयंक, सुरभि, दीनानाथ, अंकालू, गिरिराज ने बताया कि हम प्रयाग नगरी राजिम से जल लेकर सीधे गरियाबंद स्थित विश्व का विशालतम शिवलिंग भूतेश्वरनाथ महादेव जा रहे हैं। ट्रस्ट के द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया निहायत बहुत जोरों की भूख लग रही थी, लेकिन मैनाक पर्वत की भांति हमें सुस्ताने का अवसर प्रदान किया। पलारी, भाटापारा, भिलाई, राजनंदगांव, रायपुर सहित प्रदेश भर से कांवरिया धर्म नगरी राजिम प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत में भोजन प्रसादी की व्यवस्था से कांवरिया बहुत प्रसन्न है।
चर्चा के दौरान संरक्षक अजय साहू ने बताया कि भगवान श्री हरि राजीवलोचन एवं एवं कुलेश्वर नाथ महादेव की नगरी दुनिया का अनोखा और पतित पावन करने वाला धाम है। हमारे ट्रस्ट के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया है, जिसमें तीन हजार से भी अधिक लोगों ने प्रसादी प्राप्त किया है। सचमुच में हमारा कार्य सफल हो गया।