जिले के कांग्रेस नेता और तेलघानी बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र साहू ने श्रावण मास के पवित्र सोमवार को बाबा गरीब नाथ के दरबार पहुंचकर पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की इस दौरान प्रत्येक वर्ष होने वाले सहस्त्र जलाभिषेक में भी उन्होंने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुगण उपस्थित थे एवं राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिस कार्यक्रम को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी जिसमें मुख्य मंच पर पहुंचकर श्री शैलेंद्र साहू द्वारा भगवान शिव के महिमा का बखान किया गया इस अवसर पर आयोजनकर्ता द्वारा श्री साहू जी का पुष्पहार से स्वागत किया गया जिसमे आयोजनकर्ता लाला साहू, इन्दृजीत महडिक, सागर निषाद, सुनील देवंगन, बंटी सहिष , गोयल सोनकर सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे।