गरियाबंद जिले के कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र साहू ने राजिम विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिये आवेदन प्रस्तूत किया है, बता दे की राजिम की पवित्र भूमि में जन्मे राजिम विधानसभा के क्षेत्रीय एवं लोकप्रिय युवा नेता जो 20 वर्षों से लगातार कांग्रेस के लिये पुर्ण रुप से समर्पित होकर जनसेवा में लगे हुए है, अपने सरल एवं सहज व्यवहार के लिये लोकप्रिय कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू लागातार राजिम विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनते है, और उनका निराकरण करने त्वरित कार्य करते आए है।
राजिम विधानसभा में विकास की एक नई दिशा हेतु छेत्रवासियों के लिए एवं जनता की सेवा के लिए राजिम विधानसभा से विधायक पद हेतु आवेदन उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया है, कदाचित राजिम विधानसभा मैं साहू बहूमूल्य वोटर अत्यधिक है, ऐसे में साहू समाज से कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व करते हुए श्री शैलेंद्र साहू ने विधानसभा जीत कर विधायक बनने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, श्री साहू जी पहले से साहू समाज के राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी है जिसका पूर्ण लाभ उन्हें राजिम विधानसभा की चुनाव में देखने को मिलेगा और राजिम विधानसभा के बहुत से लोगों का कहना है, कि वे माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्य से काफी संतुष्ट हैं और वह सभी चाहते हैं कि पुनः कांग्रेस की सरकार राजिम विधानसभा में स्थापित हो और क्षेत्र के लोग यह भी चाहते है की क्षेत्र मै क्षेत्रीय नेता ही चुनाव लड़े और क्षेत्र के साहू बंधुओ का कहना है की अगर शैलेंद्र साहू जी को टिकट मिला तो साहू समाज के आशीर्वाद से उन्हे पुर्ण समर्थन मिलेगा और वे चुनाव भी जितेगे क्योंकि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता तो है ही साथ ही साथ पूरे प्रदेश में भी उनकी लोकप्रियता है श्री साहू निरंतर कई वर्षों से जमीनी स्तर पर कार्य करते आए हैं और जैसे ही विधानसभा में श्री साहू का नाम सुना कि वे भी आवेदन जमा कर रहे हैं, तो पूरे क्षेत्र में एक खुशी की लहर सी चल गई और लोगों की बधाई फोन एवं वॉट्सएप्प के द्वारा निरंतर साहू जी को दी जा रही है।
जगह जगह पर वाल पेंटिंग और पोस्टर कार्यकर्ताओ के द्वारा लगाए जा रहे हैं अपने लोकप्रिय नेता के आवेदन प्रस्तुति पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ एकत्रित होकर ब्लॉक छुरा एवं गरियाबंद पहुंची थी।