गरियाबंद जिले के किसान नेता तेजराम विद्रोही आज अपने 210 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया आज एक कार्यक्रम में शामिल होने राजिम पहुंचे थे, उनके समक्ष किसान नेता तेजराम विद्रोही और उनके समर्थकों ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया।
बता दें तेजराम विद्रोही पिछले एक दशक से भी ज्यादा वक्त से किसानों के मुद्दों को लेकर उनके हितों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे है, दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान भी तेजराम विद्रोही ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई थी, वहीं पंजाब से पहुंचे छत्तीसगढ़ आप के सह प्रभारी और विधायक हरदीप सिंग मुंडिया ने आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों में पूरे दमखम के साथ चुनाव लडने और दिल्ली, पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की बात कही है।
वहीं किसान नेता तेजराम विद्रोही और उनके समर्थकों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से आप पार्टी को जिले में एक नई मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी तेजराम विद्रोही किसान नेता होने के साथ साथ समाज सेवी के रूप में कार्य करते आए है, ऐसे में आने वाले दिनों में आप पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है।