बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान को कार्य में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है,
शिक्षक प्रमोशन के बाद पोस्टिंग में गड़बड़ी के दोषी पाए गए 9 साल से अनुपस्थित शिक्षक को नियम विरूद्ध ज्वाइन करने का भी आरोप इन पर था, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने ये बड़ी कार्यवाही की है।
गड़बडियों की शिकायत लगातार प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से की गई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने ये बड़ी कार्यवाही की है, इस पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान को निलंबित कर दिया है, विभाग के अपर सचिव आर पी वर्मा द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नवागढ़ प्राथमिक शाला में 9 साल से अनुपस्थित शिक्षक गेंद लाल ध्रुव नियम विरूद्ध कार्यभार ग्रहण कराने और शिक्षक उमेंद साहू के निलंबन बहाली में भी अनियमितता पाई गई।
दोषी पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान पर निलंबन की कार्रवाई की गई है, निलंबन की अवधि में संभागीय सयुक्त संचालक कार्यालय में संलगन किया गया है।