गरियाबंद में बेटे की हत्या करवाने सुपारी देने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहां 8 सितंबर को ग्राम किरवई निवासी लोकेश गायकवाड़ खून से लथपथ तड़पता हुआ फिंगेश्वर के जमाहि गांव के पास मिला था, जिसका गला अज्ञात आरोपियों ने चाकू से रेत दिया था, घटना के बाद पता चला कि घायल वाहन मालिक है, जिसकी गाड़ी आरोपियों ने पहले बुक की और फिर चलती गाड़ी में वाहन मालिक को जान से मारने के मकसद से उसका गला बुरी तरह से रेत दिया गया, जब लोकेश ने चीखपुकार मचाया तब उसे सुन ग्रामीण गाड़ी के पास आये तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में लोकेश की जान तो किसी तरह बच गई लेकिन अभी भी लोकेश जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी हैं, घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस मामले का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले पिता कोमल गायकवाड के साथ सुपारी लेने वाले रायपुर के दो आरोपी शिवम तिवारी और अंकित जयसवाल को गिरफ़्तार किया है।
पिता ने अपने बेटे को मारने 3 लाख रुपए की सुपारी आरोपियों को दी थी, मामले में पुलिस ने खुलासा किया है, की आरोपी पिता कोमल गायकवाड़ का चौथी शादी को लेकर घर में पति-पत्नि एवं बेटे के बीच आये दिन विवाद होते रहता था, वही पीड़ित लोकेश ने भी दूसरी शादी कर रखी थी, जिसको लेकर पिता काफी नाराज था, अपने पुत्र की दूसरी शादी से नाराज होकर पुत्र को जान से मारने की साजिश पिता द्वारा रची गई और फिर रायपुर के शिवम तिवारी एवं अंकित जयसवाल को अपने पुत्र लोकेश गायकवाड़ को जान से मारने के लिए सुपारी दिया गया किस्मत अच्छा रहा कि लोकेश की जान बच गई, मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।