बड़ी खबर आपको बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आप ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, आम आदमी पार्टी ने अपने पहले लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है।
जिसमे राजिम से किसान नेता तेजराम विद्रोही को अपना प्रत्याशी बनाया है, बता दें तेजराम विद्रोही कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, पिछले एक दशक से तेजराम क्षेत्र में किसानों के मुद्दों को उठाते आए है, किसान आंदोलन के दौरान भी तेजराम विद्रोही ने किसानों के हक के लिए दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल हुए थे, क्षेत्र में उनकी छवि सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता की है।