गरियाबंद जिले में शिक्षकों की कमी लगातार सामने आ रही है, ऐसा ही मामला आज फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में देखने को मिला जहां शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालकों और बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया, स्कूल में तालाबंदी की खबर सुनकर आनन फानन में सहायक ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर एक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था किए है, वहीं एक शिक्षक एक सप्ताह बाद व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है।
लेकिन सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद भी पालक मानने को तैयार नही है, तत्काल शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर अभी भी स्कूल में तालाबंदी कर गेट के सामने टेंट लगाकर पालक बैठे हुवे है, अब देखना यह होगा कि प्रशासन नाराज पालकों को कैसे और कब तक मना पाती है, यह देखने वाली बात होगी।
तालाबंदी व घेराव का यह मामला नया नही है, बल्कि फिंगेश्वर विकासखण्ड में यह चौथा ऐसा मामला है, जिसमे शिक्षक की मांग करने पालकों व बच्चों को आगे आना पड़ता है, तब कही जाकर उनकी मांगें पूरी होती है, आपको बता दे कि प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 107 बच्चे अध्ययनरत है, लेकिन उन्हें पढ़ाने सिर्फ दो शिक्षक पदस्थ है, यहां के पालकगण और बच्चे शिक्षकों की कमी को लेकर लगातार शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ तो आखिर में बच्चों और पालकों का गुस्सा फूटा और स्कूल में ताला जड़ दिया गया।