गरियाबंद का अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरूरी सुविधा व चिकित्सक के अभाव में रेफरल सेंटर बन कर रहा गया है, 30 गांव के 40 हजार की आबादी निर्भरता वाले इस इकलौते अस्पताल को दो साल पहले जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिला तो सुविधा बढ़ने की उम्मीद जागी थी, लेकिन आंकड़े बताते है, की यहां मरीज पहले की तरह ओडिसा पर निर्भर हैं।
चिकित्सक के 5 पद समेत लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर जैसे कूल 24 पद रिक्त पड़े है, अकेले एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा है, उस पर भी 108 व 102 वाहन जैसे आपात काल सेवा भी मौजूद नही होने के कारण पिछले 1 माह में रेफर किए गए इमरजेंसी के 24 मरीज ओडिसा जाकर अपना उपचार कराने पर मजबूर है।
वही पूरे मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी का कहना है, कि पदस्थापना की प्रक्रिया की जा रही है, व रेगुलर पद के लिए उच्च कार्यालय को जानकारी भेजी गई है और जैसे ही अनुमति मिलती है, भर्ती प्रक्रिया की जाएगी साथ ही 102,व 108 वाहन की भी मांग की गई है।