गोबरा नयापारा में पक्षियों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है, और पक्षी (तोता) को अपने कब्जे में लिया है, दोनो आरोपी प्रतिबंधित तोता को ओडिशा के कालाहांडी से ट्रेन से लाकर गोबरा नयापारा में शराब दुकान के करीब बेच रहे थे, वन विभाग की टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली वन विभाग मौके पर पहुंचकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।
नया रायपुर रेंज के सर्किल ऑफिसर डिप्टी रेंजर गिरीश रजक ने बताया कि प्रतिबंधित 11 नग तोता को वन विभाग अपने कब्जे में लिया है, वन विभाग की पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये प्रतिबंधित तोता ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जाता है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूर्व में भी वन विभाग द्वारा पकड़ा गया था, लेकिन उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया था, गिरफ्तार तस्कर शंकर नायडू चुन्ना भट्टी रायपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरा आरोपी लोकेश ढीढ़ी धमतरी का रहने वाला बताया जा रहा है, दोनो आरोपियों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर उन्हे न्यायलय में पेश किया है।