गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंक चुका है, कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव विधानसभा क्षेत्र के अंदरूनी गावों तक पहुंचकर लोगों से मिल कर उन्हे राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे है, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे है।
जनक राम ध्रुव कार्यकर्ताओं से चर्चा करने ग्राम धमना, कोपेकशा, देव परसुली, पीपरछेड़ी, लोहार, कोदोपाली, डूमरबहार, रुवाड़, रसेला पहुंचे जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और कांग्रेस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया।