गरियाबंद जिले में कांग्रेस के राजिम प्रत्याशी अमितेश शुक्ल और बिंद्रानवागढ़ के जनक ध्रुव ने आज नामांकन दाखिल किया, इस दौरान भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता नंद कुमार साय प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने गरियाबंद पहुंचे हुए थे, मीडिया से मुखातिब होते हुए नंद कुमार साय ने आखिर अपना दर्द बयां कर ही दिया उन्होंने कहा कि हम पार्टी के उस वक्त के नेता है, जब भाजपा बनी नही थी, उन्होंने कहा कई बातें हो जाती है, अभी भी कई नेता भाजपा छोड़ के जा रहे है, असुविधा और सम्मान नही होने के चलते लोग ऐसा स्टेप ले रहें है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार का नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना से भी छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा मिला है, साय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की राम के नाम पर वोट मांगने वाले राम के ननिहाल की उपेक्षा किए है।
राम वन गमन पर्यटन परिपथ के मार्ग पर भी भूपेश सरकार लगातार काम कर रही है, साय ने चुनाव परिणाम के सवाल पर कहा की कांग्रेस सरकार ने बेहतर काम किया, भाजपा विपक्ष की भूमिका ढंग से निभा नही पाया, सरकार इस बार कांग्रेस की बनेगी।
वहीं जिले के दोनो कांग्रेस प्रत्याशियों राजिम से अमितेश शुक्ल, बिंद्रानवागढ़ से जनक राम ध्रुव ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है।