छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में 18 नवंबर से 26 नवंबर तक भव्य श्रीमद् भागवत भक्ति कथा का आयोजन श्री हरि हर सेवा समिति राजिम द्वारा किया जा रहा है, राजिम के श्री धाम शंकर नगर में ये आयोजन होना है, श्री धाम वृंदावन के आचार्य कृष्णकांत जी महाराज के मुखारविंद से इस भागवत भक्ति कथा का लाभ भक्त ले पाएंगे श्री हरि हर सेवा समिति के संरक्षक अजय साहू और अध्यक्ष मिथलेश श्रीवास ने बताया कि भगवान श्री राजीव लोचन जी की कृपा से इस आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई है, इसलिए समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम भगवान श्री राजीव लोचन के मंदिर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण दिया, समिति के सदस्यों द्वारा लगातार इस आयोजन को भव्य बनाने लगातार मेहनत किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने आम जन मानस और भक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत भक्ति कथा का आनंद प्राप्त करने की अपील की है, इस मौके पर श्री हरी हर सेवा ट्रस्ट के सदस्य दीप्ति मिश्रा गंडेचा, मनीष श्रीवास, आकाश गुप्ता, उज्जवल साहू, भोला साहू, ईशु साहू, पिंटू भोई, पप्पू साहू, तोषण देवांगन, राजीव साहू, भी उपस्थित रहे।
धर्म नगरी राजिम में 18 से 26 नवंबर तक होगा भव्य श्रीमद् भागवत भक्ति कथा का आयोजन श्री हरि हर सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है आयोजन
गुरुवार, नवंबर 02, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें