गरियाबंद के पाण्डुका पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले पर कार्यवाही की है, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाण्डुका पुलिस लगातार अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, पाण्डुका थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, कि कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री करने ले जा रहे है, जिस पर चेकिंग प्वाइंट लगाया गया तो इसी दरमियान कुमहरमरा गांव का युवक लीला राम ध्रुव, और अतरमरा गांव का रहने वाला दिलीप कुमार ओगरे 20 लीटर देशी महुआ शराब बेचने ले जा रहे थे, तभी थाना पांडुका के पास रेड कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के खिलाफ आबकारी की धारा 34/2 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
अवैध शराब की बिक्री करने वाले के खिलाफ पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त
मंगलवार, अक्टूबर 31, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें