गरियाबंद जिले में दंतैल हाथी का आतंक लगातार जारी है, जिले के पाण्डुका वन परिक्षेत्र के नागझर गांव में आज शाम खेत में काम कर रहे बुजुर्ग बिशन सिंग कंवर को हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में लगातार हाथी का आमद बना हुआ था, आज शाम खेत में मृतक बिशन सिंग और उनका परिवार धान इकट्ठा करने का काम कर रहे थे, तभी अचानक हाथी आ धमका जंगली हाथी को देख खेत में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गया और लोग भागने लगे लेकिन मृतक बुजुर्ग भागने में कामयाब नही हो पाए और हाथी ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है, और इलाके में दहशत बना हुआ है, जंगली हाथी अभी भी घटनास्थल से कुछ दूर पर मौजूद है, वन विभाग ने मृतक को तत्काल सहायता राशि के तौर पर 25000 रुपए देने की बात कही है।