राजिम के महानदी सोनतीर्थ घाट में आज एक व्यक्ति की लाश नदी में तैरती मिली जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और तस्दीक में जुट गई मृतक की पहचान छोटे लाल भांडेरकर उम्र 55 निवासी राजिम के तौर पर हुई, मौके पर मौजूद पुलिस का कहना है, कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है, मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा बहरहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजिम : महानदी के सोनतीर्थ घाट में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत पुलिस जांच में जुटी
सोमवार, नवंबर 06, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें