श्री हरि हर सेवा समिति द्वारा धर्म नगरी राजिम में आयोजित श्रीमद् भागवत भक्ति कथा का शुभारंभ हो गया प्रथम दिवस कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत भक्ति कथा की शुरुवात हुई कलश यात्रा श्री धाम शंकर नगर से निकलकर मां महामाया मंदिर होते हुए त्रिवेणी संगम पहुंचा जहां कलश में जल भरकर भगवान राजीव लोचन के दर्शन कर कलश यात्रा बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंची सैकड़ों धर्म प्रेमी इस कलश यात्रा में शामिल हुए तत्पश्चात कथा वाचक श्री आचार्य कृष्णकांत जी महराज "श्री धाम वृंदावन" का श्री हरि हर सेवा समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आज से भागवत भक्ति कथा की शुरुवात होगी दोपहर डेढ़ बजे आचार्य जी का आगमन कथा स्थल में होगा, और 2 बजे से भागवत भक्ति कथा की शुरुवात की जाएगी, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी, धर्म प्रेमियों से आग्रह है, कि वो इस पुण्य धरा में हो रहे श्रीमद् भागवत भक्ति कथा का आनंद जरूर लें।