मोदी की गारंटी स्वरूप भाजपा मंडल राजिम के 18 लोगों ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम लला के किए दर्शन - cglivenews.com
सारी खबरें पहुचाए आपतक,.

मोदी की गारंटी स्वरूप भाजपा मंडल राजिम के 18 लोगों ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम लला के किए दर्शन


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के संकल्प पत्र मे प्रदेश के सभी जन समान्य को आयोध्या धाम मे प्रभु श्री राम लला का दर्शन संकल्प को मूर्त रूप देकर आज सभी जनमानस को प्रभु श्री रामलला का दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा हैं।

इसी तारतम्य मे भाजपा मंडल राजिम के विभिन्न ग्रामों से कुल 18 व्यक्ति को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, सभी भक्तगण 14 फरवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए निकले जिसमे माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, आस्था स्पेशल ट्रेन में रायपुर संभाग के लगभग 1400 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए निकले आस्था स्पेशल ट्रेन को खास श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए ही प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाया जा रहा है।

जिसमे सुरक्षा व्यवस्था के साथ निशुल्क भोजन एवं सारी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से प्रदान की जा रही है, भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मधु नत्थानी, भाजपा मंडल मंत्री, सांसद प्रतिनिधि खुशी साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की साय सरकार ने अपनी गारंटी को पूरा किया है, पूरे व्यवस्था और सुरक्षा के साथ लोगों को उनके आराध्य श्री राम जी के दर्शन कराने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads