प्रदेश में घूमकर भेड़ बकरियां चराने वाले घुम्मकड़ पशु पालकों ने बीते दिनों राजिम विधानसभा के भाजपा विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर जीत की बधाई देते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया इस दौरान उन्होंने शाल भेंट कर विधायक का सम्मान भी किया, उन्होंने भारतीय पशुधन बीमा योजना को पशुपालन विभाग के माध्यम से लागू करवाने घुमंतू भेड़ पालक ऊंट पालक को अन्य राज्यों में खाद्य सुरक्षा योजना में राशन कार्ड सहित विभिन्न पशु पालकों की समस्या से अवगत कराया, वहीं राजिम विधायक रोहित साहू ने हर संभव मदद का भरोसा घुमंतू पशु पालकों को दिया है, इस दौरान पशु पालक गोकुल नारायण रबारी, दिलीप रब्बारी, गोकुल भूरा रब्बरी, हमीर करना रब्बरी, गोकुल पचान रब्बारी मौजूद रहे।
घुमक्कड़ पशुपालकों ने राजिम विधायक रोहित साहू से की सौजन्य मुलाकात
सोमवार, फ़रवरी 12, 2024
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें