गरियाबंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल आज चिखली हाई स्कूल में अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने समस्त छात्र/छात्राओं से रुबरु होते हुए करियर गाइडेंस एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए।
अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा पीएससी एवं यूपीएससी के परीक्षाओं के संबंध में जानकारी पूछे, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया, साथ ही साथ आज के युवा वर्ग जो नशे के लत में आकर अपने पूरी जिंदगी एवं परिवार को तबाह कर देते हैं, उसके संबंध में भी समझाइए दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल चिखली के प्रिंसिपल शिक्षकगण एवं गांव के पंच सरपंच उपस्थित रहे।