पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना टिकरापारा द्वारा “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान के तहत कमल हाइट वेलफेयर सोसायटी, कमल विहार सेक्टर-4 में समाज की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं अन्य जनहित विषयों पर सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया,
कार्यक्रम में थाना टिकरापारा प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई एवं सहायक उपरीक्षक अरुण कुमार कुर्रे, पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि जन सहभागिता ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है, सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया गया, कि वे ऐसे जनहितकारी जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाएं और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें,
उक्त कार्यक्रम में वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आनंद श्रीवास, कमल हाइट के अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित सोसायटी के पदाधिकारी एवं थाना टिकरापारा से वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू, प्रमोद चंदेल, चुनकाई सोनवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।