राजिम को पूर्ण रूप से नगर पालिका का दर्जा मिलने पर नगरवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर नगर के नागरिकों ने आतिशबाजी कर एवं मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया, तथा नगर पालिका राजिम परिसर में भव्य रूप से जश्न मनाया।
इस उपलब्धि का श्रेय राजिम विधायक श्री रोहित साहू जी के विशेष सहयोग, वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू जी एवं पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा श्री संतोष उपाध्याय जी के मार्गदर्शन तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री महेश यादव जी सहित समस्त पार्षदों के निरंतर प्रयासों एवं अथक मेहनत को दिया गया, लंबे समय से चली आ रही नगरवासियों की यह महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिलने से राजिम को विकास के नए आयाम मिलेंगे साथ ही राज्य सरकार के इस निर्णय से राजिम को सुनियोजित विकास की नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री महेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री एस.के. विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, सभापति श्री आकाश सिंह राजपूत, श्री भारत यादव, श्री कुलेश्वर साहू, श्री मंशाराम कुर्रे, पार्षदगण श्री तुषार कदम, श्री नरोत्तम सिंह ठाकुर, श्री सुरेश पटेल, श्री टंकु सोनकर, श्री अजय पटेल, श्रीमती रेखा कुलेश्वर साहू, श्री उत्तम निषाद, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने विश्वास व्यक्त किया, कि नगर पालिका बनने के बाद राजिम के विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।