श्रावण के पवित्र दूसरे सोमवार को गरियाबंद जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं,
फिंगेश्वर स्थित प्रसिद्ध फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे, इसी दौरान राजिम विधायक रोहित साहू हजारों श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ में पवित्र जल लेकर बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालु करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर राजिम के त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां कांवड़ में लाए गए जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा।
भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर जिलेभर के शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय नजर आ रहा है।
आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।