गरियाबंद: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गरियाबंद SDOP सुश्री निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुश्री निशा सिन्हा को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया, यह पुरस्कार समाज के कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अत्याचार एवं उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए दिया गया है।
सम्मान मिलने पर जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने सुश्री निशा सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।