समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से करबद्ध निवेदन है, कि 25 अगस्त, मंगलवार को पुनः पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पावन पालकी यात्रा में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
मौसम ने भले ही हमारी आस्था की इस यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया हो, लेकिन बाबा गरीबनाथ जी के प्रति हमारी श्रद्धा और विश्वास अटूट है। 🙏
अतः आप सभी से भावपूर्ण अपील है, कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है, और बाबा गरीबनाथ जी का आशीर्वाद हम सभी की पूंजी है।
🚩 हर हर महादेव!
🙏 जय बाबा गरीबनाथ जी! 🙏