श्रावण मास के अंतिम और चतुर्थ सोमवार को बाबा गरीब नाथ जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित भव्य पालकी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सोमवार को निकलने वाली पालकी यात्रा की पूर्ण तैयारियां कर ली गई है, साथ ही श्रावण के पवित्र सोमवार को 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा, इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ शिविर भी लगाया जाएगा, शाम 4 बजे श्री बालाजी वाहन पार्किंग राजीव लोचन मंदिर के समीप से बाबा गरीब नाथ जी की पालकी यात्रा की शुरुवात होगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजिम के हृदय स्थल पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक पहुंचेगी, जहां भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक गण एवं क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहेगी, पालकी यात्रा के दौरान कई विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे जो भक्तों का मन मोह लेंगे।
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकलेगी बाबा गरीब नाथ जी की भव्य पालकी यात्रा हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु
रविवार, अगस्त 23, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें