राजिम : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम स्थित श्री राजीवलोचन मंदिर प्रांगण में बैकुंठ चतुर्दशी एवं हरिहर मिलन के पावन अवसर पर 23 से 30 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा, इस दौरान रतलाम मध्यप्रदेश के परमपूज्य बालयोगी विष्णु अरोड़ा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे,
श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सनातन संस्कृति एवं दैवीय सभ्यता के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विशेष सम्मान समारोह भी होगा।
बालयोगी विष्णु अरोड़ा को सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में 21 वर्षों से किए जा रहे अखंड सेवा और असाधारण योगदान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा,
यह सम्मान 29 नवंबर को श्री राजीवलोचन मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है, धार्मिक नगरी राजिम में कथा और सम्मान समारोह के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति की विशेष छटा देखने को मिलेगी।