आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया आज गरियाबंद के राजिम विधानसभा पहुंचे और फिंगेश्वर में आयोजित बदलाव पदयात्रा में शामिल हुए, हरदीप सिंह मुंडिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, और वे 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे और जीतेंगे साथ ही कहा कि पंजाब व दिल्ली में लोगो को दी जा रही सारी सुविधा छत्तीसगढ़ के लोगो को भी दी जायेगी, सभी सीटों पर वे स्वतंत्र चुनाव लड़ेंगे व पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनाएंगे।
आम आदमी पार्टी राजिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नया बस स्टैंड फिंगेश्वर से बदलाव यात्रा निकाली जो फिंगेश्वर नगर भ्रमण कर बोरसी, किरवई, बेलटुकरी, लफन्दी ,धुमा, श्यामनगर, सुरसाबाँधा, कोपरा, पांडुका, पोड होते हुए गरियाबंद और छुरा पहुंची।
राजिम विधानसभा क्षेत्र के बदलाव यात्रा में आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडियां विशेष तौर पर शामिल हुए। मुंडियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वस्थ्य, बिजली , पानी जैसे जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पूरे तन्मयता से काम कर रही है जिसका पहचान आज देश और दुनिया मे बन चुका है।
किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में जनता के लिए काम करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है साथ ही जनता के सामने एक बेहतर सरकार चुनने का विकल्प दिया है। एक बेहतर विकल्प नहीं होने के कारण ही जनता अब तक कभी भाजपा तो कभी काँग्रेस को चुनती आई है।
भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नीतियां और आचरण जन विरोधी तथा वायदाखिलाफी का रहा है इसलिए आज हम जनता के सामने आम आदमी पार्टी के रूप में बेहतर विकल्प दे रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल जी को एक मौका जनता ने दिया दूसरा और तीसरा मौका उन्होंने उनके काम के विश्वास पर दिया है। इसलिए एक मौका छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को मिलनी चाहिए।
बदलाव यात्रा में पार्टी के महिला विंग गरियाबंद जिला अध्यक्ष रामबाई दिवान, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा, राजिम ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश साहू, पांडुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव, फिंगेश्वर सर्किल प्रभारी अशोक सोनी, जामगांव सर्किल प्रभारी पुराणिक सिन्हा, वार्ड प्रभारी कल्याण यदु, बाबूलाल बंजारे, सर्किल प्रभारी, गरियाबंद वार्ड प्रभारी शम्भू धीवर, महेश यादव, आत्माराम ठाकुर, उत्तम कुमार साहू, रेखुराम साहू राम जी साहू, जुम्मन ध्रुव, ललित कुमार, महेंद्र साहू, आनंद ध्रुव, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।