नामांकन के आखिरी दिन राजिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तेजराम साहू विद्रोही ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजिम से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाल कर निर्वाचन कार्यालय गरियाबंद में नामांकल दाखिल किया है।
नामांकन दाखिल के बाद तेजराम विद्रोही ने कहा कि हम लगातार जनता की हितों के लिए आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाते आये हैं, जब भाजपा कार्यकाल में धान खरीदी को घटाकर दस क्विंटल किया गया था, बोनस नही दिया था, तब भी आंदोलन किये हैं, आज जो सरकार किसानों के धान का 2500 रुपये दे रही है, या एक नवम्बर से खरीदी कर रही है वह हमारे किसानों के आंदोलन का परिणाम है, जनता की बाते जब नहीं सुनी जाएगी वहां तेजराम विद्रोही उनका आवाज बनकर सदन पर बातें रखेंगे।
वहीं उन्होंने बताया कि राजिम विधानसभा के गावों में लगातार उनका सघन जनसंपर्क लोगों से जारी है, और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और समर्थन भी उन्हे मिल रहा है।