छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओ मे खुशी लहर है, वही इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेताओ ने बधाई दी है, चुनाव परिणाम आने के बाद रविवार रात में राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ का जमावड़ा लगने लगा था, देर शाम होते ही गरियाबंद जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व को बधाई देने राजधानी पहुॅचे।
गरियाबंद से रायपुर पहुॅचे भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने देर शाम भाजपा के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी मनसुख भाई मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ रमनसिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी, इसके अलावा भाजपा नेताओ ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश के अन्य नेतृत्व से भी सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिले जनाधार को प्रदेश की जनता की जीत बताया है, उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने कुशासन के सरकार को हटाकर सुशासन के सरकार के लिए अपना बहुमत दिया है।
भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने कहा कि अब फिर से अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनो का छत्तीसगढ़ बनेगा, प्रदेश के विकास को पुनः गति मिलेगी, गांव गरीब और किसानो के जीवन में फिर से खुशहाली आएगी, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी के गांरटी में अपना भरोसा जताया है, जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हुआ है उससे स्पष्ट है, कि कांग्रेस पांच साल में ही अपना जनाधार खो चुकी थी, जनता बदलाव चाहती थी खोखले वादे और वादाखिलाफी ने कांग्रेस को फिर से गर्त में पहुॅचा दिया।