केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाला एक दूरदर्शी, संतुलित एवं जनकल्याणकारी बजट है, यह बजट आम नागरिकों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और मध्यम वर्ग के हितों को मजबूती प्रदान करता है।
बजट में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स, बुनियादी ढांचे और नगरीय विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे नगर पालिका क्षेत्रों सहित छोटे शहरों और कस्बों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी, स्वच्छता, आवास, पेयजल और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती देता है, यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री का इस जनहितैषी और भविष्यनिर्माता बजट 2026–27 के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, हमें पूर्ण विश्वास है, कि यह बजट देश और प्रदेश के साथ-साथ नगर पालिका राजिम के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
