राजिम फटाका व्यापारी संघ राजिम की बैठक आयोजित की गई, बैठक के पश्चात व्यापारियों ने GST बिल से संबंधित समस्याओं को लेकर राजिम विधायक श्री रोहित साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, विधायक श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर व्यापारियों को राहत देने के निर्देश दिए।
इसके बाद व्यापारियों की सर्वसम्मति से निर्वाचन कर श्री आकाश सिंह राजपूत को अध्यक्ष, श्री समीम वारसी को उपाध्यक्ष, श्री गौतम साहू को सचिव, श्री धीरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा श्री भवानी शंकर साहू को संरक्षक नियुक्त किया गया।
व्यापारी संघ ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर बिना लाइसेंस अवैध रूप से फटाका बिक्री करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की, इस दौरान राजिम एसडीएम श्री विशाल महाराणा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री महेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एस.के. विश्वकर्मा एवं राजिम थाना प्रभारी से कार्रवाई का आग्रह किया गया।
संघ ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह राजिम मेला मैदान में फटाकों की बिक्री की जाएगी, जहां नागरिकों को उचित मूल्य पर फटाके उपलब्ध कराए जाएंगे।