गरियाबंद के छुरा से बड़ी खबर बता दें जहां कल उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक युवक के अंतिम संस्कार के बाद आयी रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव बताया गया। दरअसल मृतक युवक का इलाज रायपुर में चल रहा था इस दौरान ही उसकी मौत हो गयी।
दोपहर में उसके शव का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। शाम को उसकी कोरोना रिपोर्ट आई जिसमे युवक पॉजिटिव निकला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। छूरा बीएमओ डॉ सुनील भारती ने इसकी पुष्टि की है।
नगर के गढियापारा में रहने वाले युवक का सड़क दुर्घटना हुआ था जिसमे वो घायल हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए उसको रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस दौरान युवक का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था लेकिन कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही घायल युवक की मौत हो गयी।
परिजन युवक के शव को छूरा ले आये और दोपहर में स्थानीय मुक्तिधाम में उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद शाम को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी।
इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच हुआ है। क्योकिं तब तक मृतक के परिजनों के संपर्क में कई लोग आ चुके थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को जांच कराने की सलाह दी है।