बड़ी खबर गरियाबंद के राजिम से है जहाँ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र के कौनदकेरा गाँव का बताया जा रहा है। जहाँ शादीशुदा महिला को घर पर अकेला पाकर आरोपी युवक ने महिला से दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी द्वारा जबरन सम्बंध बनाने एवं घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस ने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण को जांच में लिया। पुलिस ने आज फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि शादीशुदा आरोपी युवराज घोघरे पर दो बच्चों की माँ से जबरन घर मे घुसकर शारीरिक सम्बंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 506 का मामला दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर आज उसे
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष भुआर्य प्रभारी राजिम थाना, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गिलहरे, आरक्षक उमेश ध्रुव, विक्रम साहू, रेखराम नेताम, अवध पटेल और महिला आरक्षक रेवती टंडन का विशेष योगदान रहा।