राजिम भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कांग्रेसीयो के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी ये बताए कि तीन वर्षो में छत्तीसगढ़ के कितने बेरोजगारों को नौकरी दिया गया है।
झूठ का पुलिंदा बनाकर सरकार बनाने वाले कांग्रेसीयो को यह तक नही पता की लोकतंत्र में किसी विषय को लेकर अपनी बात रखने का सब को अधिकार है फिर इतनी बौखलाहट क्यो हो रही है।
यदि किसी भी छेत्र में कार्य किए होते तो इतनी बौखलाहट नही होती अपने चुनावी घोषणा पत्र में गंगा जल लेकर कसम खाने वाले कांग्रेस नेता यह बताए कि बेरोजगारो को 2500 रुपया महीने का बेरोजगारी भत्ता कब दे रहे है।
तीन सालों से बेरोजगारी भत्ता के आस लगाए बेरोजगार युवा साथियों के सामने कांग्रेसीयो का झूठ का पर्दाफाश हो रहा है। जिससे बचने के लिए उनके नेता सफाई देते घुमने के बजाए उन्हें चाहिए कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में अमल करें और दूसरे राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों की निंदा करना बंद करे।
दरसअल बीते दिनों भाजयुमो ने विभिन्न मुद्दों को लेकर स्थानीय राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के निवास का घेराव किया था। जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजयुमो पर निशाना साधा था। अब भाजयुमो और कांग्रेस नेताओं के बीच इसी को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है।