बड़ी खबर गरियाबंद के मैनपुर क्षेत्र से बता दें जहाँ बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा मैनपुर के दबनयी गौरघाट के बीच की बतायी जा रही है। जहाँ एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार पति पत्नी और उनका तीन माह का बच्चा मौजूद थे। पति पत्नी को ज्यादा चोटें नही आयी है। लेकिन हादसे में तीन माह के बच्चे की मौत हो गयी है।
हादसे की खबर लगते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहाँ बच्चे की मौत हो गयी थी। पीएम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
घटना बीती रात 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। नागेश नेताम अपनी पत्नी चैजिन बाई और 3 माह के बच्चे के साथ बाइक में सवार होकर एक कार्यक्रम से अपने गाँव टिमनपुर जा रहे थे। इसी बीच गौरघाट दबनई के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों बाइक से नीचे गिर गए। इसी दौरान हादसे में तीन माह के बच्चे की मौत हो गयी।