ख़बर राजिम से बता दें जहाँ नवपदस्थ कलेक्टर नम्रता गाँधी ने राजिम पहुँचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने यहां मुख्य मंच का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
व्हीआईपी रोड पर पर्यटन सूचना केंद्र, टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर खोलने संबंधी जरूरी निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने लक्ष्मण झूला का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक उसे श्रद्धालुओं के लिए खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर द्वारा राजिम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लिया।
इस दौरान डॉक्टरों से बातचीत कर संसाधनों की जानकारी ली और वार्ड का निरीक्षण किया किया गया निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई डिप्टी कलेक्टर और राजिम तहसीलदार अनुपम आशीष टोप्पो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।