बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहाँ एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। इस बार तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना धवलपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ जंगल गयी महिला पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला बोल दिया।
इस हमले में महिला घायल हो गयी महिला के चेहरे और पैर में चोट के निशान है। घायल महिला का नाम हेम बाई बताया जा रहा है। जो ऊंडा गाँव परसूली परिक्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है। महिला का गांव और घटनास्थल के बीच ज्यादा दूरी नही है महिला को उसका पति बंसी गोड पहले इलाज के लिए उसे पीपरछेड़ी अस्पताल ले गया उसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत अब ठीक बतायी जा रही है।