बड़ी खबर गरियाबंद से जहाँ पुलिस ने दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के गोड़लबाय नाले के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से कीमती दुर्लभ प्रजाति के जिंदा पेंगोलिन को बरामद किया है।
गिरफ्त में आये आरोपी का नाम तरुण ठाकुर उम्र 25 साल रसेला गाव का रहने वाला बताया जा रहा है। पीपरछेड़ी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में पेंगोलिन की तस्करी कर रहा है। जिस पर उच्चाधिकारियों जिले के एसपी जे आर ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में पीपरछेड़ी थाना पुलिस और स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी को जिंदा पेंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया है।
बरमाद किए गए पेंगोलिन की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बतायी जा रही है। आरोपी ओडिशा से भौदी की ओर इसे लेकर आ रहा था और बेचने की फिराक में था तभी पुलिस और स्पेशल सेल ने आरोपी को धरदबोचा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीपरछेडी उप निरीक्षक सुमन लाल पोया, प्र.आर. 119 लाखेश्वर निषाद, स्पेशल टीम प्र.आर. अंगद राव, चुडामणी देवता, आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरिश साहू ,अनील अनंत, परमेश्वर नेताम, राजेश मरकाम का सहरानीय योगदान रहा।