गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गाँधी पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर नव पदस्थ जिला पंचायत सी ई ओ रोक्तिमा यादव आज वनांचल में बसे राजीव गाँधी गोद ग्राम कुल्हाडीघाट पहुँचे हुए थे। मैनपुर क्षेत्र के निरीक्षण में पहली बार पहुंचे और मैनपुर से 18 किमी दूर दूरस्थ वनांचल में बसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने साफ तौर पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुँचना चाहिए।
इस दौरान नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी योजना के तहत गौठान में महिल समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद व अन्य कार्यो का निरीक्षण करते हुए गौठान में ही कलेक्टर नम्रता गांधी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना इस दौरान विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के ग्रामीणों ने पिछले दिनों भारी आंधी तुफान से गांव में पहुंचे नुकसान के संबंध में कलेक्टर को बताया और क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम को निर्देशित किया है। कि प्रकरण बनाकर भेजा जाये वहीं कुल्हाड़ीघाट के दूरस्थ वनांचल पहाड़ी के उपर बसे ग्रामों ताराझर, कुर्वापानी, मटाल, भालूडिग्गी जैसे ग्रामों में पेयजल, स्कूल भवन, राशन व मूलभूत समस्याओं से सरपंच धनमोतिन सोरी व पूर्व सरपंच बनसिंह सोरी ने कलेक्टर को अवगत कराया।
इन आश्रित ग्रामों में कलेक्टर ने तत्काल ग्रामीणों को हॉलर मिल प्रदान करने का निर्देश दिया है। एवं बांस बर्तन के उचित मुल्य के लिये जल्द ही सहकारी स्तर पर व्यवस्था करने की बात कही है। वहीं पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है। कि जल्द ही यहां मोबाईल टावर लगाया जायेगा इस क्षेत्र के लोगो को मोबाईल और संचार की समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी।
कलेक्टर ने आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण कर सहायक आयुक्त को तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया
ग्राम कुल्हाड़ीघाट में अस्पताल, आंगनबाड़ी, स्कूल के साथ आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण करने कलेक्टर नम्रता गांधी पहुँची आश्रम भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर नम्रता गांधी ने नाराजगी जताते हुए आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. सुकदेवे को तत्काल आश्रम भवन का मरम्मत करवाने का कड़ा निर्देश दिया है। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं से कई सामान्य ज्ञान, जिले व प्रदेश से संबंधित सवाल पुछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चो का उत्साहवर्धन भी किया गया।
कुल्हाड़ीघाट पशु चिकित्सालय में परिचारक के नदारत रहने की शिकायत ग्रामीणों ने किया
कुल्हाड़ीघाट के सरपंच धनमोतिन सोरी, उपसरपंच दामोदर मरकाम, पूर्व उपसरपंच नारायण सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि कुल्हाड़ीघाट में पालतु मवेशियों मे तरह तरह के बिमारियां फैली है। और यहां के पशु चिकित्सालय का परिचारक पुरन्दर वर्मा हमेशा नदारत रहते है। ग्रामीणों ने पशु परिचारक पुरन्दर वर्मा पर कार्यवाही करने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों उन्हे बकरी पालन के लिये 25 नग मिला है जिसमें से 4-5 बकरी मर गई है। औैर ग्रामीण नारायण सिंग ने बताया वे पिछले 4 दिनों से अपने 25 मवेशिओं को घर में बांध कर रखा है। जिनमें तरह तरह की बिमारियां फैली है और पशु परिचारक पुरन्दर वर्मा को कई बार इसकी सूचना देने के बाद भी अबतक नही पहुंचे है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, एसडीएम देवांगन, एसडीओपी पुलिस रूपेश कुमार डांडे, सहायक आयुक्त बी.के. सुकदेवे, तहसीलदार कृष्णमूर्ति दिवान, नायाब तहसीलदार ख्याति कंवर, सीईओ मैनपुर रूप कुमार ध्रुव, थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रमेंश कंवर, एसडीओं विजय देवांगन, सविच प्रेम ध्रुव, बीपीएम हेमंत तिर्की, तकनीकि सहायक हीना नेताम, ईशुलाल पटेल एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।