अपनीं मांगें पूरी नही होने से नाराज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने एक बार फिर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ ट्विटर वार शुरू किया है। इस दौरान विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर ड्यूटी करने का फैसला लिया गया है।
फेडरेशन के गरियाबंद जिला संयोजक प्रदीप वर्मा ने बताया कि 12 जनवरी 2022 को जिला एवं विकासखण्डो में जिला संयोजक एवं ब्लॉक संयोजको द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम 14 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया था। जिसमे केन्द्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान अनुसार गृहभत्ता की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है इसलिए अब फेडरेशन ने ट्वीटवार के साथ कालीपट्टी लगाकर ड्यूटी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के गरियाबंद पदाधिकारियों ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि 28 से 31 जनवरी तक ट्वीटरवार के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाया जाएगा फेडरेशन ने एक लाख ट्वीट्स को रिट्वीट करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ने कहा कि सरकार उन्हें लगातार छलने का काम कर रही है। अधिकारी कर्मचारी सरकार के रवैये से आहत है। उनकी मांगे जायज है और अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ने फेडरेशन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुस्त रवैये एवं राजनितिक चालो से फेडरेशन एक बार फिर आंदोलन के लिए मजबूर है।
प्रदीप वर्मा ने कहा कि कर्मचारी अधिकारी शौक से आदोंलन नही करते बल्कि सरकार के छल कपट से आहत होकर ऐसा करने पर मजबूर है। आज से ट्वीटवार शुरू किया गया है जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा। फेडरेशन से जुड़े सभी सदस्य इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ट्वीटर को रिट्विट कर अपनी मांगो को लेकर आवाज उठाएंगे।