बड़ी खबर आपको बता दें जहाँ बिलासपुर रायपुर हाइवे में एक सड़क हादसा हुआ है हादसा नांदघाट के करीब हुआ है जब भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू बिलासपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर राजधानी रायपुर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की कार को टक्कर मार दी गनिमत ये रहा कि हादसे में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।
हालांकि हादसे की जो तस्वीरें सामने आयी है। उसमे कार को काफी डैमेज पहुँचा है। लेकिन कार में मौजूद लोग सुरक्षित है। बता दें अमित साहू भाजयुमो के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम से राजधानी रायपुर लौट रहे थे। तभी बिलासपुर रोड पर नांदघाट के पास ट्रक से उनके कार की टक्कर हो गई।